तथ्यों का अध्ययन होना जरूरी, तभी समानता की पड़ेगी नींव : प्रो. योगेंद्र

मुंगेर विश्वविद्यालय के विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में गुरुवार को विधि व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में गुरुवार को विधि व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. यहां पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने व्याख्यान दिया. उन्होंने “समान नागरिक संहिता व महिला सशक्तिकरण ” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेछ 44 राज्य पर समान नागरिक संहिता लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समान नागरिक संहिता आवश्यक है. उन्होंने सभी विधि विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे सभी धर्मों के धर्मग्रन्थों का भी अध्ययन करें. इससे सभी धर्मों के नैतिक मूल्यों का समायोजन उनके मन-मस्तिष्क में हो सके. विद्यार्थी कही-सुनी बातों से अधिक आवश्यक है कि तथ्यों का अध्ययन करें, तभी समानता की नींव पड़ेगी. व्याख्यान के उपरान्त कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही कहा कि जब तक ज्ञान के प्रकाश से नैतिक मूल्यों का जन्म नहीं होता, तब तक समानता की बातें सिर्फ बातें ही रहेंगी. इसे हकीकत बनने के लिए मन-मस्तिष्क में समानता की अवधारणा स्थापित होना आवश्यक है और यह बिना ज्ञान रूपी प्रकाश के संभव प्रतीत नहीं होता. उन्होंने कहा कि विधि महाविद्यालय में लगातार इस तरह के व्याख्यान का आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में काफी अहम योगदान अदा कर रहा है. साथ ही सरल शैक्षणिक वातावरण का भी सृजन हो रहा है. मौके पर डॉ नीरज कुमार शुक्ला, डॉ शैलेश कुमार मिश्रा, डॉ मनीष कुमार, डॉ असीत कुमार सिंह, डॉ शुभागम कुमार, प्रो पवन कुमार झा, प्रो राहुल राज, प्रो हरिओम कुमार सहित विधि के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >