खुशखबरी : 10 करोड़ की लागत से बनेगा खेल भवन सह व्यायामशाला, खेल व खिलाड़ी भरेंगे नई उड़ान

जिसकी लागत 10 करोड़ रूपये होगी.

– एक ही भवन में मॉडर्न जिम से लेकर मल्टी पर्पस हॉल तक की मिलेगी सुविधा, इनडोर गेम्स की दी जायेगी ट्रेनिंग

– मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग स्थित वानिकी कॉलेज के पीछे 24 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा खेल भवन सह व्यायामशाला

मुंगेर

खेल और खिलाड़ियों की नई उड़ान देने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जिसके तहत मुंगेर के मुंगेर-सीताकुंड रोड नंदलालपुर स्थित वानिकी कॉलेज के पीछे मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कराया जायेगा. जिसकी लागत 10 करोड़ रूपये होगी. जिसके लिए संवेदक से एग्रीमेंट हो चुका है और एक सप्ताह के अंदर चयनित भूमि पर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

24 हजार स्क्वायर फीट में 10 करोड़ की लागत से बनेगा भवन

भारोत्तोलन, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वाडों, मार्शल आर्ट, टेबुल टेनिस जैसे इंडोर गेम वाले जिले के खिलाड़ियों को जगह की तलाश में इधर- उधर नहीं भटकना पड़ेगा. क्योंकि जिले में खेल भवन सह व्यायामशाला निर्माण का रास्ता भूमि चयन के साथ ही साफ हो गया है. जिला मुख्यालय से सटे सदर प्रखंड के मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग में वानिकी कॉलेज के पीछे भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है. यहां पर 24 हजार स्क्वायर फीट खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कराया जायेगा. जिस पर 10 करोड़ की राशि खर्च होगी.

तीन फ्लोर का होगा भवन, जिम के साथ खेल के लिये बनेंगे कोर्ट

खेल भवन सह व्यायामशाला भवन तीन मंजील होगा. इसके निर्माण की सभी विभागीय सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बताया गया कि भवन निर्माण को लेकर अनुमोदित डीपीआर के तहत यह भवन जी प्लस- 3 होगा. यहा सभी खेलों के लिये अलग- अलग कोर्ट बनेगा. वहीं व्यायामशाला हॉल में जिम उपकरण तथा एरोबिक एक्सरसाइज की सुविधा भी उपलब्ध होगी. भवन निर्माण का नोडल एजेंसी बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. है, जबकि भवन का निर्माण मां भगवती इंटरप्राइजेज पटना द्वारा कराया जायेगा.

खेल और खिलाड़ियों को लगेंगे पंख

जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम तो है, लेकिन उसका अधिकांश उपयोग प्रशासनिक स्तर पर किया जाता है. लेकिन अब जिला मुख्यालय से सटे सदर प्रखंड में खेल भवन और व्यायामशाला का निर्माण कराया जायेगा. इसके निर्माण से जिले के खेल और खिलाड़ियों के प्रतिभा को पंख लगेगा. इस भवन के बनने से भारोत्तोलन, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वाडों, मार्शल आर्ट, टेबुल टेनिस के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास की सुविधा मिलेगी. साथ ही शहर के लोग व्यायामशाला हॉल में नियमित तौर पर व्यायाम कर सकेंगे.

कहते हैं जिलाधिकारी

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि जिले में खेल और खिलाड़ियों को नई उड़ान देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण किया जायेगा. इसका निर्माण मुंगेर-सीताकुंड रोड स्थित वानिकी कॉलेज के समीप चयनित भूमि पर कराया जायेगा. सरकार के इस पहल से भारोत्तोलन, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वाडों, मार्शल आर्ट, टेबुल टेनिस के खिलाड़ियों को इनडोर प्रशिक्षण, उच्च गुणवत्ता वाले जिम उपकरण और आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >