प्रगति यात्रा की स्वीकृत योजनाओं का तेजी से कराएं क्रियान्वयन : सीएम

जिले से संबंधित विकास व कल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को मुंगेर के हवाई अड्डा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले से संबंधित विकास व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 व 3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सीएम को विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही जिले में किये जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें. सात निश्चय-2 के तहत जो भी योजनाएं चलायी जा रहीं हैं. उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें. उन्होंने कहा कि सात निश्चय -3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गयी हैं, उस पर पर काम शुरू करें. उन्होंने कहा कि आप सबों को मालूम है कि हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है. इसके सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को आसान बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें, ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है. यहां उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, ताकि बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनायी गयी है, ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें. हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों , इसके लिए हमलोग काम कर रहे हैं.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, गन्ना उद्योग सह मु्ंगेर जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >