रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के विराेध में सपा ने पीएम व सीएम का पुतला फूंका

शहर में जुलूस निकाला अैार राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन

मुंगेर. रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती महंगाई व जिले में व्याप्त अराजकता के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला अैार राजीव गांधी चौक पर पुतला फूंका. आंदोलनकारी रसोई गैस की किल्लत एवं कालाबाजारी पर रोक लगाओ, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, जिले में व्याप्त अराजकता दूर करो के नारे लगा रहे थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत के कारण स्थिति विस्फोटक होती जा रही है. महंगाई बढ़ती जा रही. लेकिन केंद्र और राज्य में बैठी सरकार आम जनता को गुमराह करने में लगी है. शासन-प्रशासन के लोग अपनी नाकामी छुपाने के लिए आंदोलनकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं. इस अराजक स्थिति को सपाई कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिले के हर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक व पुलिस जुल्म के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा. समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि सुशासन के खोखले दावे के बीच जिले में अराजकता के माहौल का यह आलम है कि कहीं फाइल जल रहा है कहीं घूस लेते कर्मचारी पकड़े जा रहे. पुतला दहन में उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथिलेश यादव, अशोक भारत, सचिव नकुल यादव, सुधीर यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम, गोपाल वर्मा, मथुरी यादव, छड़पन मंडल सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >