पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 1,686 ने भरा परीक्षा फॉर्म

बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 मार्च तक का समय दिया गया है.

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 10 मार्च से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकित नियमित तथा बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 मार्च तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 17 से 19 मार्च तक का समय दिया जायेगा. वही परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,686 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,342, विज्ञान संकाय में 306 तथा वाणिज्य संकाय में 38 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

—————————————–

स्नातक सेमेस्टर-2 की कक्षा आरंभ करने का निर्देश

मुंगेर. एमयू ने अपने कॉलेजों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 की कक्षाएं आरंभ करने का निर्देश दिया है. जिसके लिये सभी कॉलेजों को पत्र भेजा गया है. वही पत्र में कहा गया है कि स्नातक व पीजी की परीक्षा समाप्ति के दो दिन बाद ही कक्षाएं आरंभ किया जाना सुनिश्चित कराया जाये. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा 17 से 31 जनवरी के बीच ही स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं ली गयी है. जिसके उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य चल रहा है.

—————————————–

20 मार्च से आवेदन राशि वापसी के लिये आवेदन

मुंगेर . एमयू द्वारा 20 मार्च से अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में ऑन-द-स्पॉट नामांकन को लेकर लिये गये आवेदन की राशि वापस लेने के लिये विद्यार्थियों से आवेदन मांगा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सत्र 2025-27 में स्पॉट एडमिशन को लेकर 15 और 16 दिसंबर 2025 को लिये गये आवेदन विश्वविद्यालय द्वारा 18 दिसंबर को रद्द कर दिया गया था. इसके लिये आवेदन करने वाले विद्यार्थी 20 मार्च और 23 से 26 मार्च तक राशि वापसी के लिये आवेदन करेंगे. विधिवत भरा हुआ आवेदन डीएसडब्ल्यू कार्यालय या संबंधित कॉलेज के निकटतम एक्सटेंशन काउंटर पर जमा लिया जायेगा. निर्धारित तिथियों के बाद जमा किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >