अवैध रूप से पत्थर लदे छह ट्रक को खनन विभाग ने किया जब्त, 53 लाख लगाया जुर्माना

खनन विभाग की ओर से शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण सेतु स्थित पुलिस चेकनाका के समीप खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया.

मुंगेर. खनन विभाग की ओर से शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण सेतु स्थित पुलिस चेकनाका के समीप खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने कुल छह ट्रक को पकड़ा. जिस पर अवैध रूप से पत्थर लदा हुआ था. सभी छह वाहनों पर 53.1 लाख का जुर्माना किया गया है. जबकि सभी ट्रक को मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

बताया जाता है कि खान निरीक्षक अभिमन्यु कुमार और मो अरमान के नेतृत्व में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण सेतु पर अवैध बालू, मिट्टी व गिट्टी ढुलाई को लेकर सर्च अभियान चलाया गया. टीम ने इस दौरान कुल छह ट्रकों को रोका. सभी 14 और 16 चक्का ट्रक था और उस पर निर्धारित भार से अधिक यानी 700 से 800 सीएफटी गिट्टी लदा हुआ था. जब चालक से चालान मांगा तो वह चालान प्रस्तुत नहीं किया. जिसके कारण टीम ने ट्रकों को जब्त कर कर लिया. इस दौरान दो ट्रक का चालक फरार ट्रक छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला, जबकि चार ट्रक के चालक को टीम ने पकड़ लिया. जब्त पत्थर लदे सभी छह ट्रक और चार चालकों को मुफ्फसिल थाना को सौंप दिया गया. दोनों खान निरीक्षकों ने बताया कि उनके आवेदन पर एमएमडीआर एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी मुफ्फसिल थाना में दर्ज की गयी. प्रति ट्रक 8.85 लाख रुपये यानी छह ट्रक पर 53.1 लाख का जुर्माना निर्धारित किया गया है.

पाकुड़ से लाया जा रहा था पत्थर

जिन चालकों को टीम ने पकड़ा, उसमें झारखंड के कोडरमा जिलांतर्गत डोमचांच थानांतर्गत सपही निवासी सूरज कुमार, डोमचांच के बगडोर निवासी सुबोध कुमार, कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र के सिगरडीह निवासी सोनू कुमार और बिहार के वैशाली जिलांतर्गत पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा निवासी रामप्रवेश राय शामिल है. चालकों ने टीम को बताया कि वह झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लेकर गंगा पार शहरों में ले जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >