सिगरेट विवाद में दुकानदार को चाकू मार कर किया घायल, भागने के दौरान हमलवार भी जख्मी

दुर्गा पूजा मेला के दौरान सिगरेट विवाद में असामाजिक तत्व ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया.

हमलावर सूरज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सरस्वती मैदान बिंदवारा परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेला के दौरान सिगरेट विवाद में असामाजिक तत्व ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. भागने के दौरान हमलावर भी कंटीली तार में फंस कर घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हमलावर का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.

बताया जाता है कि सरस्वती मैदान बिंदवारा में चैती दुर्गा प्रतिमा स्थापित है, जहां मेला लगा हुआ था. बिंदवारा आदर्श टोला निवासी स्व कृष्णदेव प्रसाद का पुत्र राकेश कुमार ने भी चाय-नाश्ता का स्टॉल लगाया था. राकेश ने बताया कि शनिवार की देर रात गांव के ही सूरज कुमार दुकान पर आया और सिगरेट मांगा. मैंने कहा कि सिगरेट नहीं बेचते हैं तो उसने गोली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब उसने विरोध किया तो सूरज ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. उसने बताया कि सूरज ने दुकान में तोड़-फोड़ कर सामान बर्बाद कर दिया और बिक्री के पैसे भी लूट लिये. भागने के दौरान कंटीली तार में फंस कर सूरज भी घायल हो गया. सूरज कुमार ने कहा कि वह पानी का बोतल मांगा तो राकेश ने मना कर दिया. जिसको लेकर विवाद हुआ और राकेश ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर मारपीट की. दुकानदार के आरोप पर पुलिस ने सूरज को हिरासत में लिया और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसका पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. उस पर पहले से भी आपराधिक मुकदमा से दर्ज है.

रूबीकांत कच्छप, कासिम बाजार थानाध्यक्षB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >