पे एंड यूज वाले प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय को संवेदक ने किया सरेंडर

जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर महिलाओं और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गयी थी

जमालपुर. जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर महिलाओं और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गयी थी. जहां पिछले लगभग आठ महीने से संवेदक द्वारा पे एंड यूज पद्धति से रेल यात्रियों को वातानुकूलित व्यवस्था प्रदान किया जा रहा था. परंतु लगातार घाटे में चल रहे सौदे के कारण संवेदक ने गुरुवार को दोनों प्रतीक्षालय को सरेंडर कर दिया. स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने सरेंडर करने की पुष्टि की. बताया गया कि कोलकाता की एजेंसी रेलवे बिजनेस में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का टेंडर ले रखा था. टेंडर के टर्म्स एंड कंडीशन के आधार पर संवेदक को प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का रेलवे को 1270 रुपए का प्रतिदिन भुगतान करना पड़ता था. जबकि एक रेल यात्री से एक घंटा प्रतीक्षालय में बिताने पर उनसे मात्र 10 रुपया लिया जाता था. बावजूद बहुत कम लोग प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में समय बिताने आया करते थे. जिसके कारण एजेंसी लगातार घाटे में चल रही थी. स्थानीय एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी को प्रत्येक तिमाही एक लाख 20 रुपए जमा करना होता था. जबकि बिजली का चार्ज उन्हें अलग से देना पड़ता था. इतना ही नहीं एजेंसी ने यहां दो स्टाफ को नियुक्त किया था. जिन्हें प्रतिदिन 600 रुपये का भुगतान करना होता था. ऐसे में एजेंसी ने दोनों प्रतीक्षालय को सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >