सराहनीय कार्य को लेकर स्काउट-गाइड के बच्चों को किया सम्मानित

भारत स्काउट व गाइड कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

मुंगेर. भारत स्काउट व गाइड कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां पर्व-त्योहार और सामाजिक कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले स्काउट एवं गाइड के बच्चों को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता मुख्यालय आयुक्त जफर अहमद ने की. जबकि मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार थे. जिनके द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर स्काउट कैप्टन नंदकिशोर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा तथा लोकसभा, विधानसभा के चुनावों में भी सेवा भाव से कार्य किया गया. एक अच्छे नागरिक बनने के लिए सबसे पहले अनुशासन एवं सही भावना जागृत होगी, तभी आप देश की सेवा कर सकते हैं. आपके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर ही आज आपको यह सम्मान दिया जा रहा है. मुख्यालय आयुक्त ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अनुशासित हो. सचिव एहतेशाम आलम एवं उपाध्यक्ष खालीद शम्स ने कहा कि बच्चों के कंधों पर देश का भार है. आप एक शिक्षित समाज की परिकल्पना तभी कर सकते हैं, जब आप खुद शिक्षित होंगे तथा अनुशासित होंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त अकीलुर रजा ने किया. वही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >