प्रशिक्षण को छोड़ कर निकल आये सरपंच व न्याय मित्र, कहा- हो रही सिर्फ खानापूर्ति

सूचना भवन स्थित पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षण का हाल

मुंगेर. सूचना भवन स्थित पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षण सभागार में बुधवार को ई-ग्राम कचहरी पोर्टल को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला को छोड़ कर सरपंच, न्याय मित्र व ग्राम कचरी सचिव निकल गये. उनका आरोप था कि प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही. बताया जाता है कि धरहरा एवं जमालपुर प्रखंड के पंचायतों के सरपंच, न्याय मित्र व कचहरी सचिवों के लिए ई-ग्राम कचहरी पोर्टल को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम कचहरी के कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है. इससे जुड़े रिकार्ड को पोर्टल पर संधारित करना है, लेकिन कुछ ही देर बाद सभी प्रशिक्षण छोड़ कर बाहर निकल आएं. पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष राकेश रंजन, अशोक मंडल, महगामा के सरपंच अशोक मंडल, जमालपुर के दयानंद तांती, इटवा के निरंजन तांती, औड़ाबगीचा के संध्या देवी, हेमजापुर के टिट्टू महतो ने बताया कि सुबह 10 बजे अपराह्न 3 बजे तक यह प्रशिक्षण होना था. इसके लिए उनलोगों को घर से सुबह 8 बजे ही निकलना पड़ा. जब यहां पहुंचे तो प्रशिक्षण देने के लिए कोई नहीं था. अपराह्न 12 बजे प्रशिक्षण शुरू हुआ. लेकिन समझाने का तरीका सही नहीं था और कुछ समझ में नहीं आया. सवाल करने पर भी सही जानकारी नहीं दी जा रही. खाना-पानी सहित अन्य व्यवस्था भी बदहाल रही. इसके कारण हमलोग प्रशिक्षण छोड़ कर निकल गये. इन पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही, प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्था पर सरकारी राजस्व का दुरुपयोग हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >