10 सुरक्षाकर्मियों का कटेगा 10 दिन का वेतन

बिना अनुमति के ट्रेनिंग पर गये थे, होगी कार्रवाई

मुंगेर. सदर अस्पताल में तैनात 10 सुरक्षाकर्मियों को एजेंसी द्वारा बिना अनुमति के ही पटना में ट्रेनिंग पर बुला लिये जाने को लेकर एजेंसी के विरुद्ध अस्पताल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की गयी है. मामले में अस्पताल उपाधीक्षक ने एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है ट्रेनिंग पर गये 10 सुरक्षाकर्मियों के 10 दिनों के वेतन की कटौती की जायेगी. अस्पताल प्रबंधन मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि बीते दिनों सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी एलाइट फैल्कॉन द्वारा बिना अस्पताल प्रबंधन से अनुमति लिये ही 10 सुरक्षाकर्मियों को ट्रेनिंग पर पटना बुला लिया गया. जबकि नियमानुसार इसके लिए पहले एजेंसी को अस्पताल प्रबंधन से अनुमति लेनी थी, अथवा उनकी जगह पर अतिरिक्त 10 सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराना था, लेकिन एजेंसी द्वारा नियम का पालन नहीं किया गया. इसे लेकर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही ट्रेनिंग पर गये सभी 10 सुरक्षाकर्मियों के 10 दिनों के वेतन को काटे जाने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि आये दिन सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की कमी और लापरवाही के कारण चोरी के मामले सामने आते हैं. साल 2024 में जहां सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के कारण प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में लगे एसी के पाइप व गैस लाइन को चोरों ने काटकर चुरा लिया था. वहीं 2025 में मॉडल अस्पताल के शौचालय में लगे नलों को चोरी करते चोर को पकड़ा गया था. इसके अतिरिक्त बीते दिनों भी नेत्र विभाग में लगे एसी के वायर को चोरों ने चुरा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >