सात अप्रैल से जिले में चलेगा नियमित टीकाकरण अभियान

जिले में नियमित टीकाकरण के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सात अप्रैल से जिले में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जायेगा.

95 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना होगा लक्ष्य

मुंगेर. जिले में नियमित टीकाकरण के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सात अप्रैल से जिले में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जायेगा. इस दौरान विशेष रूप से सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर किसी भी डोज से वंचित बच्चों को टीकाकृत किया जायेगा.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में नियमित टीकाकरण के लिए 95 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हालांकि जिले में वर्तमान में नियमित टीकाकरण की औसत उपलब्धि 90 प्रतिशत है. जिले लेकर अबतक दो चरणों में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया था. जिसमें पहला चरण का टीकाकरण अभियान 9 से 14 फरवरी तक चलाया गया, जबकि दूसरे चरण का टीकाकरण 9 से 14 मार्च तक चलाया गया था. वहीं अब तीसरे चरण का नियमित टीकाकरण अभियान 7 से 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा. इस दौरान पूरे जिले में 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को लेकर अभियान चलाया जायेगा. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि नियमित टीकाकरण के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए आशा व एएनएम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है. इस दौरान एक भी डोज से वंचित बच्चे व गर्भवती की सूची तैयार की जा रही है, ताकि टीकाकरण अभियान के दौरान शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >