लगातार चोरी की घटनाओं पर चैंबर ने जताया विरोध, पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल

पुलिस प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में विफल रहता है, तो चेंबर आंदोलन करने को बाध्य होगी

फोटो संख्या : फोटो कैप्शन : 21. चेंबर ऑफ कॉमर्स की आपात बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ——————————– नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर आमलोगों में रोष तो है ही, अब चैंबर ने भी मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स, शाखा खड़गपुर के कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाई गई और बैठक में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चैंबर ने विरोध जताया. अध्यक्षता करते हुए शाखाध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. जिससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस गंभीर समस्या को लेकर थानाध्यक्ष एवं एसडीपीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था तथा ठोस कार्रवाई की मांग की गई थी. लेकिन अबतक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया. वहीं उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यदि पुलिस प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में विफल रहता है, तो चेंबर आंदोलन करने को बाध्य होगी. व्यवसायियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इस पर शाखाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक, मुंगेर से मिलकर पुनः ज्ञापन सौंपने की बात कही. जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की. मौके पर संरक्षक अमित कुमार, जनार्दन साह, दीपक गुप्ता, उमाशंकर केसरी, पंकज यादव, कुमार सौरभ, अंजेश ठाकुर, दीपू मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. विदित हो कि खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक माह के दौरान आधे दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है. लेकिन एक भी वारदात का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >