हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुई महाआरती

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से उत्साह और भक्ति के साथ भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गयी.

मुंगेर. हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से उत्साह और भक्ति के साथ भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गयी. भगवा वस्त्रधारी व भगवा फताका के साथ शहर भ्रमण किया गया. इस दौरान जगह-जगह महाआरती का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बड़ा महावीर स्थान से बाइक पर विशाल शोभायात्रा निकली, जो एक नंबर ट्रैफिक, कोतवाली चौक, नीलम चौक, मुंगेर स्टेशन, दिलीप महल चौक, गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, पंजाब बैंक मोड़, नगर निगम कार्यालय मोड़, भगत सिंह चौक, श्री कृष्णा रोड लल्लू पोखर, चुआबाग, कासिम बाजार थाना चौक, बिंदवाड़ा मोड़ होते हुए संदलपुर चौराहा, कोणार्क चौक, अंबे चौक, कौड़ा मैदान चौक, शादीपुर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक, नगर निगम होते हुए बड़ा हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. इस दौरान कोतवाली थाना स्थित महावीर स्थान, कौड़ा मैदान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जबकि सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इस दौरान चार चक्का वाहन पर रूद्रा अवतार हनुमान, राम दरबार की बड़ी तस्वीर लेकर रैली के साथ चल रही थी, जबकि एक रथ पर साधु-संत विराजमान थे. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा. इस बाइक शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >