मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज शहर में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली

हरवासियों को रविवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी कर्णचौड़ा फीडर में पोल शिफ्टिंग व मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा

मुंगेर. शहरवासियों को रविवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी कर्णचौड़ा फीडर में पोल शिफ्टिंग व मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. जिसको लेकर आज सुबह आठ बजे से सुबह के 11 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. बताया गया कि सुबह 8 बजे से कर्णचौड़ा व लालदरवाजा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी. प्रभावित फीडरों में सोझी घाट, टाउन, सदर अस्पताल, पूरबसराय, किला, रेलवे, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान और मोगल बाजार शामिल हैं. बिजली कटौती का असर किला क्षेत्र, मुंगेर टाउन, बेलन बाजार, सोझी घाट, सदर अस्पताल, पूरबसराय, लल्लू पोखर, कौड़ा मैदान, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान, मोगल बाजार, बासुदेवपुर और चुरंबा सहित कई इलाकों में देखने को मिलेगा. सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्य आवश्यक मरम्मत और लाइन को सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिजली आधारित काम समय से निर्धारित समय से पूर्व कर लें. उन्होने कहा कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >