रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, हिरासत में दो-दो युवक-युवती

जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री नगर इलाके में संचालित एक रेस्टोरेंट पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की.

पुलिस ने पूछताछ कर सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री नगर इलाके में संचालित एक रेस्टोरेंट पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से दो युवक एवं दो युवतियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में पूछताछ कर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया.

जानकारी में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट सहित क्षेत्र के कई अन्य रेस्टोरेंट में युवक-युवतियों को केबिन उपलब्ध कराया जाता है. जहां वे लोग अनैतिक कार्य को अंजाम देते हैं. इसी प्रकार की एक सूचना पर पुलिस ने शनिवार को गायत्री नगर के एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा. जहां अलग-अलग दो केबिन में दो प्रेमी युगल को पकड़ा गया. जिस समय पुलिस ने छापेमारी की उस समय दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि किराए के मकान में इस रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है. जो परमेश्वर महतो का मकान है. जिसने दुकानदारी के लिए यह मकान नरेंद्र कुमार को दे रखा है. नरेंद्र कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे. पुलिस छापेमारी के वक्त वह खुद भी वहां उपस्थित थे और उन्होंने बताया कि पहले यह रेस्टोरेंट उनकी देखरेख में चलता था, परंतु लगभग एक महीना पहले उन्होंने इस रेस्टोरेंट को शिवम नाम के आदमी को लीज पर दे रखा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रेस्टोरेंट में दो प्रेमी युगल पकड़े गए हैं. उनमें एक लड़का लखीसराय जिला के मेदनी चौकी का है. जबकि बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट की लड़की थी. वहीं दूसरा लड़का सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा का निवासी है. जबकि लड़की धरहरा थाना क्षेत्र के महरना की निवासी है. उन्होंने बताया कि दोनों प्रेमी युगल के माता-पिता को थाना बुलाया गया है और पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया. उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा केबिन की व्यवस्था को हटाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >