मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेन परिचालन प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान

रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण जमालपुर होकर तीनों रेलखंड पर गुजरने वाली ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा.

जमालपुर. रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण जमालपुर होकर तीनों रेलखंड पर गुजरने वाली ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा. जमालपुर से भागलपुर और क्यूल-लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. ऐसे में ऑटो चालकों की चांदी रही. जमालपुर से किऊल का प्रति सवारी 120 रुपये लिया गया. जबकि सुल्तानगंज के लिए जमालपुर से प्रति सवारी 100 रूपये, भागलपुर के लिए 150 रुपए, बेगूसराय के लिए 100 और खगड़िया के लिए प्रति सवारी 80 लिए यात्रियों को देना पड़ा. ऑटो चालकों ने बताया कि वे लोग नियमित रूप से भागलपुर, लखीसराय, बेगूसराय या खगड़िया नहीं जाते हैं, परंतु जब जाते हैं तो उन्हें बैरियर के रूप में मोटी रकम का भुगतान करना पड़ता है, इसलिए सड़क मार्ग से वहां तक जाना महंगा हो जाता है. इधर मेगा ब्लॉक के कारण स्टेशन के प्लेटफार्म और वेटिंग हॉल में सैकड़ो रेल यात्री ट्रेन परिचालन आरंभ होने का इंतजार करते रहे. क्योंकि पूर्व घोषित के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक ही ब्लॉक था, परंतु 1:30 बजे के बाद भी जब ट्रेन परिचालन आरंभ नहीं हुआ, तो जानकारी लेने पूछताछ काउंटर पर भी काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

जमालपुर-किऊल रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन सामान्य

जमालपुर. मेगा ब्लॉक लेने के पहले जमालपुर स्टेशन से मात्र छह ट्रेन गुजरी. इसमें 53416 डाउन जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर, 73428 डाउन क्यूल-जमालपुर डेमू पैसेंजर, 13401 आप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ,13016 डाउन हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस, 13071 डाउन हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस तथा 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस शामिल थी. विक्रमशिला एक्सप्रेस जमालपुर से 8:48 बजे सुबह भागलपुर के लिए रवाना हुई और 9:05 बजे से मेगा ब्लॉक ले लिया गया. मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहली ट्रेन 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस जमालपुर पहुंची. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 मिनट लेट चलकर 15:27 बजे पहुंची. जबकि 12367अप विक्रमशिला एक्सप्रेस को एक घंटा 20 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था. जो अपने निर्धारित समय 12:49 बजे से लगभग 2 घंटा 48 मिनट विलंब से चलकर 15:37 बजे जमालपुर पहुंची. 13241 बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 2 घंटा 18 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था. जो अपने निर्धारित समय पूर्वाहन 11:50 बजे से लगभग 4 घंटा 23 मिनट विलंब से चलकर 16:13 बजे जमालपुर पहुंची. मेगा ब्लॉक के दौरान जमालपुर से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. जबकि तीन ट्रेन को डाइवर्ट रूट से चलाया गया था. वहीं चार ट्रेन को रीशेड्यूल और तीन ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >