पहाड़पुर ने वैदपुर बांका को 92 रनों से किया पराजित

जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला शनिवार को लायंस क्रिकेट क्लब पहाड़पुर व वैदपुर बांका के बीच खेला गया

हवेली खड़गपुर. लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर की ओर से खेले जा रहे पहाड़पुर विलेज कप जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला शनिवार को लायंस क्रिकेट क्लब पहाड़पुर व वैदपुर बांका के बीच खेला गया. इसमें पहाड़पुर ने वैदपुर बांका को 92 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. पहाड़पुर के कप्तान पीयूष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़पुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. पहाड़पुर की तरफ से शानू हिटमैन ने 10 छक्के और 4 चौके की मदद से नाबाद 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. चंदन ने 6 छक्का और 5 चौके की मदद से 59 रनों का योगदान किया. वैदपुर की तरफ से गेंदबाजी में धर्मपाल ने 3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैदपुर की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी. जिसमें गोलू ने 3 छक्के की मदद से 22 रन और विनीत ने 2 छक्के 3 चौके की मदद से 29 रन बनाए. पहाड़पुर की तरफ से गेंदबाजी में छोटू ने 3, जबकि शानू हिटमैन ने 2 विकेट झटके. बेहतरीन प्रदर्शन के किए पहाड़पुर के शानू हिटमैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुणाल सिंह ने प्रदान किया गया. मैच के अंपायर पुष्पेश सिंह और दीपक सिंह थे. आंखों देखा हाल सोनू और धर्मेंद्र सुना रहे थे. स्कोरर के रूप में सत्यम थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >