पालतू कुत्ता ‘टायसन’ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा व शांति भोज का आयोजन

द्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर टायसन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी मंझगाय गांव में गुरुवार को पशु प्रेम और मानवीय संवेदनाओं की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली. मंझगांय निवासी अमितेश रंजन ने अपने पालतू कुत्ते ‘टायसन’ के निधन पर इंसानियत की मिशाल पेश की और अंतिम संस्कार किया. इतना ही नहीं कुत्ते की मौत पर श्रद्धांजलि सभा व शांति भोज का भी आयोजन किया गया. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर टायसन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. बताया गया कि अमितेश रंजन क्षेत्र में एक सच्चे डॉग लवर के रूप में जाने जाते हैं. यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि पशु भी हमारी भावनाओं को समझते हैं और उनके प्रति प्रेम, सम्मान एवं संवेदनशीलता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है. मौके पर पूर्व मुखिया सुनीता देवी, अंकुर कुमार चौबे, कुमार अंकित आनंद, रवि रंजन, अमरजीत कुमार, विशाल कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >