विष्णु विशाल महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

आयोजन को लेकर माहौल बना भक्तिमय

मुंगेर. सदर प्रखंड के मय पंचायत के तौफिर गंगा तट पर श्रीश्री 108 विष्णु विशाल महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बुधवार से हुई. इसको लेकर पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाया जा रहा है. तौफिर गंगा तट से निकली भव्य कलश शोभायात्रा पंचायत के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई. इसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं एवं युवतियां पारंपरिक वेषभूषा में गंगा जल से भरे कलश को सिर पर लिये हुए शामिल हुईं. महायज्ञ स्थल पर कलश को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया. कलश शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है. जयपुर से पहुंचे संत शिरोमणि सियाराम दास महाराज, सहरसा से पधारे रामनारायण दास, सत्यनारायण दास महाराज की मौजूदगी में कलश को स्थापित किया गया. बुधवार की शाम मथुरा से पहुंची साध्वी विजया लक्ष्मी शास्त्री श्रीराम कथा, श्रीमद भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराएंगी. महायज्ञ स्थल को भव्य रूप से सजाया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा. ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं, पुरुष और युवा सभी बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार अनल, ओमप्रकाश यादव, पुलिस यादव, कुंदन कुमार, अवध यादव, नारद यादव सहित अन्य का योगदान सराहनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >