हाइवे के धक्के से जख्मी वृद्ध महिला की इलाज के क्रम में हुई मौत

वृद्ध महिला की इलाज के क्रम में हुई मौत

प्रतिनिधि, असरगंज असरगंज बस स्टैंड के संत पथिक कुटिया आश्रम के समीप शुक्रवार काे एक हाईवा ने एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया. जिससे वृद्ध महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं धक्का मारने के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि भागलपुर जिले के देवशार कहरिया निवासी युगल मंडल की 62 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी असरगंज बस स्टैंड के समीप सड़क से जा रही थी. तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने महिला को धक्का मार दिया. जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां महिला का प्राथमिक उपचार के क्रम में मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही बाथ थाना के एसआई सुबोध कुमार असरगंज पीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मृतका के परिजनों को सूचना दी. वहीं हाइवा चालक भागने में सफल रहा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >