एक ओर रिजल्ट ठीक करने की सूचना, दूसरी ओर आरंभ हो गया नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय में इन दिनों विभागों के मनमुताबिक चल रही शैक्षणिक प्रक्रियाएं

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रियाओं से विद्यार्थियों की बढ़ रही परेशानी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में इन दिनों शैक्षणिक प्रक्रियाएं विभागों के मनमुताबिक चल रही हैं. हाल यह है कि एक ओर जहां विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में आंतरिक परीक्षा का अंक नहीं चढ़ने के कारण फेल हुए विद्यार्थियों का रिजल्ट ठीक करने की सूचना जारी की गयी है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-5 और सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. इससे अब विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बढ़ गयी है. बता दें कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से दो दिन पूर्व ही एक सूचना जारी की गयी है. इसके अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-4 के वैसे विद्यार्थी, जिनका रिजल्ट में आंतरिक परीक्षा का अंक कॉलेजों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण नहीं चढ़ पाया और वे फेल हो गये हैं. वैसे विद्यार्थियों के रिजल्ट में सुधार किया जायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा अपने सूचना में ऐसे कॉलेजों से दंड वसूलने का भी जिक्र किया गया है, लेकिन इससे अलग विश्वविद्यालय द्वारा जहां अबतक विद्यार्थियों का रिजल्ट ठीक नहीं किया गया है. वहीं 23 मार्च से स्नातक सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. इससे अब वैसे विद्यार्थी, जिनका रिजल्ट ठीक नहीं हुआ है. वैसे विद्यार्थी अपने नामांकन को लेकर परेशान हैं. हद तो यह है कि नामांकन प्रक्रिया के बीच ही कई कॉलेजों द्वारा उक्त दोनों सत्रों के लिए आंतरिक परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है. इससे अब विद्यार्थियों की परेशानी और बढ़ गयी है. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो रिजल्ट ठीक होने के बाद ऐसे विद्यार्थियों को भी नामांकन का समय दिया जायेगा. इसके साथ ही कॉलेजों को भी आंतरिक परीक्षा लेने का निर्देश दिया जायेगा, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >