पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

- छह पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप

– छह पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप

संग्रामपुर. संग्रामपुर प्रखंड के पंचायत समिति में प्रखंड प्रमुख इंदु देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस संबंध में छह पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सौंपा है. जिसमें प्रखंड प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. आवेदन में कहा गया है कि संग्रामपुर प्रखंड में कुल 11 पंचायत समिति सदस्य हैं. जिनमें से अधिकांश ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का समर्थन किया है. प्रखंड प्रमुख अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रही हैं. कार्यालय में उनकी उपस्थिति बहुत कम रहती है. पंचायत समिति के अंतर्गत गठित समितियों एवं उप समितियों की बैठकें अबतक नहीं बुलाई गई हैं. जबकि योजनाओं की स्वीकृति में पक्षपात किया जाता है. साथ ही पंचायत समिति सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव और मत विभाजन का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

कहती है प्रखंड प्रमुख

प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन प्रखंड प्रमुख को दिया जाता है, लेकिन मुझे अबतक इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. यह सिर्फ एक राजनीतिक साजिश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >