सदर अस्पताल मुंगेर में आज मरीजों को मिलेंगे डॉक्टर, फिजिशियन से लेकर महिला विभाग तक तय हुआ ओपीडी का समय

मुंगेर सदर अस्पताल में आज विभिन्न विभागों के लिए ओपीडी का समय तय कर दिया गया है. जानें फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, दंत, महिला, इमरजेंसी और प्रसव केंद्र में किन डॉक्टरों की ड्यूटी है और उनका समय क्या है.

सदर अस्पताल, मुंगेर में आज फिजिशियन विभाग में डॉ हेमंत कपूर सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मरीजों को देखेंगे. वहीं डॉ शशिधर और डॉ प्रमिला कुमारी की ड्यूटी शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगी. हड्डी विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. हड्डी से संबंधित परेशानी वाले मरीज निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.

नेत्र विभाग में डॉ रईस देंगे सेवा

नेत्र विभाग में डॉ रईस की ड्यूटी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है. आंखों से संबंधित समस्या वाले मरीज इस दौरान चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे. दंत विभाग में डॉ पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मरीजों को देखेंगी. वहीं डॉ रौनक शाम 4 बजे से 6 बजे तक दंत रोगियों का इलाज करेंगे.

महिला विभाग में डॉ गुलनाज संभालेंगी ओपीडी

महिला विभाग में डॉ गुलनाज सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगी. पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ रौशन की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगी. इस दौरान संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी.

इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ अनुराग की ड्यूटी

इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ अनुराग सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल की आपात सेवाएं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगी. प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित की गयी है. इस दौरान प्रसव से संबंधित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा मिलेगी.

वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ असीम पर

वार्ड राउंड के लिए डॉ असीम की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगी. वह निर्धारित समय के दौरान अस्पताल के वार्डों में मरीजों का राउंड करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >