मुंगेर मंडल कारा में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

राज्य में नये मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को मुंगेर मंडल कारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. तीन घंटे के इस छापेमारी में किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक समानों की बरामदगी नहीं है, लेकिन छापेमारी को लेकर जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा.

मुंगेर. राज्य में नये मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को मुंगेर मंडल कारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. तीन घंटे के इस छापेमारी में किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक समानों की बरामदगी नहीं है, लेकिन छापेमारी को लेकर जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा. बताया गया कि एडीएम मनोज कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद व एसडीओ सदर कुमार अभिषेक व एसडीपीओ सदर अभिषेक रंजन सहित विभिन्न थाना की पुलिस गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे मुंगेर मंडल कारा में छापेमारी को लेकर प्रवेश किया. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जेल के पुरुष और महिला वार्डों के साथ-साथ अस्पताल और रसोईघर की भी बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान जेल परिसर के हर हिस्से को जांच के दायरे में लाया गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या सामग्री को चिह्नित किया जा सके. शुक्रवार की अहले सुबह 4 बजे सर्च ऑपरेशन पूरी हुई. इस दौरान किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला. एसपी ने इसे सुरक्षा जांच बताते हुए इसे आगे भी जारी रखने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >