कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च गुरूवार को सम्राट अशोक जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे.

मुंगेर . एमयू मुख्यालय व उसके सभी कॉलेजों में दो दिनों का अवकाश हो चुका है. वही अब 28 मार्च शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च गुरूवार को सम्राट अशोक जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. जबकि 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी पर्व को लेकर अवकाश रहेगा. जिसके बाद 28 मार्च को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

—————————–

कल नामांकन का अंतिम मौका

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिये 28 मार्च शनिवार को एक दिन के लिये पोर्टल खोला जायेगा. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >