पिता के शराब की लत व पढ़ाई से मना करने पर नाबालिग बेटी ने छोड़ा घर

पिता के शराब की लत व पढ़ाई से मना करने पर नाबालिग बेटी ने छोड़ा घर

– ट्रेन में घूम रही नाबालिग को रेल थाना पुलिस ने परिजनों को सौंपा जमालपुर भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अशियाचक निवासी एक नाबालिग लड़की ने इसलिए घर छोड़ दिया, क्योंकि उसका पिता शराब पीकर घर आता था और उसे पढ़ने के लिए स्कूल जाने से मन करता था. हलांकि इससे परेशान बदहवास नाबालिग को ट्रेन से रेल थाना पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन नाबालिग के इस कदम ने समाज को भी शराब के कुरीतियों और उससे होने वाले नुकसान पर अब और अधिक गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की घर से निकलकर सुल्तानगंज से ट्रेन पड़कर किऊल की ओर रवाना हो गई. हलांकि पहली बार वह घर से निकली थी. ऐसे में नाबालिग को यह पता नहीं था कि वह कहां जाने वाली है. जिसके कारण वह बदहवास ट्रेन में बैठ थी. ट्रेन जमालपुर आने वाली थी, इसी बीच ट्रेन में एस्कॉर्ट करने वाली पार्टी की नजर बदहवास लड़की पर पड़ी. एस्कॉर्ट पार्टी ने उससे पूछताछ करना शुरू किया, परंतु वह कुछ भी नहीं बता रही थी. जिसके बाद जमालपुर पहुंचने पर उसे रेल थाना लाया गया. जहां महिला अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. जिसे नाबालिग ने बताया कि वह घर से भाग कर आयी है. उसे कहां जाना है, यह पता नहीं है. उसने बताया कि उसके पिता रोज शराब पीकर घर आते हैं और घर में लड़ाई करते हैं. इतना ही नहीं वह जब पढ़ने जाती है तो उसके पिता उसे पढ़ाई करने और स्कूल जाने से भी मना करते हैं. जिससे परेशान होकर वह घर से निकल गयी. जिसके बाद रेल पुलिस ने नाबालिग द्वारा बताए गए फोन नंबर पर संपर्क स्थापित कर उसके परिजनों को नाबालिग के बारे में जानकारी दी. जहां पहुंचने पर रेल थाना पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >