दीक्षांत समारोह के साथ स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की बैठक

राजभवन द्वारा छह मार्च को स्थगित मुंगेर विश्वविद्यालय के दूसरे स्थापना दिवस के लिए 22 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी है.

मुंगेर. राजभवन द्वारा छह मार्च को स्थगित मुंगेर विश्वविद्यालय के दूसरे स्थापना दिवस के लिए 22 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी है. वहीं रविवार को दीक्षांत समारोह के लिए बनी कमेटी के साथ कुलपति प्रो. संजय कुमार ने बैठक की. जहां दीक्षांत समारोह के साथ 18 मार्च को विश्वविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गयी. बैठक में कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर तथा डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय मौजूद थे. कुलपति ने दीक्षांत समारोह को लेकर बनायी गयी विभिन्न समितियों की कार्य प्रगति पर चर्चा की. साथ ही अबतक हुए कार्य की जानकारी ली. उन्होंने 18 मार्च को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर समिति के साथ चर्चा की. जिसमें प्रो. कंचन गुप्ता को स्थापना दिवस समारोह के लिए अधिकृत किया गया. साथ ही तय किया गया कि स्थापना दिवस के दिन विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे. जिसके लिए सांस्कृतिक परिषद अधिकारी प्रो. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को तैयारी आरंभ करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त दीक्षांत समारोह को लेकर प्राप्त आवेदनों की संख्या के साथ सर्टिफिकेट तैयार करने की स्थिति का भी कुलपति ने जानकारी ली. जिसके लिए कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. मौके पर वित पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार, समिति सदस्य प्रो. देवराज सुमन, प्रो. मंजु कुमारी, ओएसडी डा. प्रियरंजन तिवारी, नोडल पदाधिकारी डॉ सूरज कोणार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ सौरभ यशस्वी, डॉ अनीश अहमद, डॉ प्रभाकर पोद्दार, डॉ श्याम कुमार, डा. मुनिंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >