पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने को लेकर नगर भवन में लगाया गया सोलर ऋण मेला
मुंगेरपीएम सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों के घरों तक पहुंचाने को लेकर सोमवार को नगर भवन में सोलर ऋण मेला का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना एक अत्यंत जनकल्याणकारी पहल है. इस योजना का उद्देश्य न केवल लोगों के बिजली बिल को कम करना है, बल्कि उन्हें सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना भी है. यह योजना सीधे लाभार्थियों को बिजली खर्च में राहत देती है, जिससे आम परिवारों का आर्थिक बोझ कम होता है. उन्होंने जिलेवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस मेला को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे. लगभग 300 उपभोक्ताओं ने सोलर कंपनी के विभिन्न वेंडरों एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से सोलर एवं ऋण के संबंध में जानकारी ली तथा सोलर लगवाने के लिए इच्छा व्यक्त किया गया. 31 उपभोक्ताओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है.