मुंगेर राजस्व कर्मियों के हड़ताल के समर्थन और समझौता को लागू नहीं करने के विरोध में बुधवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के बैनर तले शहीद स्मारक के समक्ष धरना और प्रदर्शन किया. उसकी अध्यक्षता महासंघ गोपगुट मुंगेर के जिला सचिव सह राज्य सचिव रंजन कुमार ने किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए राजस्व कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा. इतना ही नहीं भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ सरकार का सभी बिंदुओं पर लिखित समझौता हुआ था. जिसे आजतक लागू नहीं किया गया. वक्ताओं ने कहा कि समझौता के बिंदुओं को लागू नहीं किए जाने के फलस्वरूप पुनः राजस्व कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा, जो अनिश्चित हड़ताल का रूप ले लिया है. सरकार हड़तालियों को धमकी देना बंद करे, समझौता के बिंदुओं को लागू कर सम्मानपूर्वक वार्ता उपरांत हड़ताल तुड़वाए. धरणार्थियों का एक शिष्टमंडल 2 जून 2025 एवं 4 जुलाई 2025 के समझौते को क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में स बालेश्वर प्रसाद यादव, गोपगुट की गीता देवी, बीडी राम, विनय कुमार, देवनंदन यादव, भूमि सुधार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरि विक्रम, राकेश कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रेशम कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.
समझौता को लागू नहीं करने के विरोध में महासंघ गोपगुट ने किया प्रदर्शन
17 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए राजस्व कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा.
