मां-बेटी की पिटाई, छेड़खानी का किया प्रयास

chhedakhaanee ka kiya prayaas

असरगंज. असरगंज के जोरारी गांव निवासी 40 वर्षीय महिला एवं उनकी पुत्री के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस मारपीट में मो. नौशाद की पत्नी अंजुम बेगम जख्मी हो गई. जिसका इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने अंजुम के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. अंजुम बेगम ने कहा है कि मेरे पति मो. नौशाद बाहर रहते हैं और मैं अपनी पुत्री उजाला खातून के साथ अपने घर पर रहती हूं. 29 मार्च को गांव के मो. छोटन एवं कासिम और मदारपुर गांव के मेराज अली घर में घुसकर लाठी एवं लोहे के रड से जान मारने की नीयत से मारने लगा. इस दौरान मुझे बचाने आयी मेरी बेटी को भी इन लोगों ने पीटा और छेड़खानी का प्रयास किया. इन लोगों ने मेरे सोने का मंगलसूत्र एवं मेरे बेटी की कानबाली सहित रुपए छीन लिया. मेरे चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे. तब हम दोनों मां-बेटी की जान बच पायी. वहीं ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होते आरोपी फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक ने बताया कि जख्मी महिला के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. नामित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >