सीओ व आरओ की हड़ताल से अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी कामकाज ठप

निराश होकर वापस लौट रहे लोग

हवेली खड़गपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी (सीओ) व राजस्व अधिकारी (आरओ) के हड़ताल पर चले जाने से जमीन संबंधी सभी कार्य ठप हो गये हैं. बुधवार को दाखिल-खारिज व परिमार्जन कराने के लिए दर्जनों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा. जबकि आरटीपीएस काउंटर भी बंद होने से छात्रों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी परेशान होना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन हड़ताल के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कई जनप्रतिनिधि भी विकासात्मक योजनाओं से संबंधित एनओसी लेने अंचल कार्यालय पहुंचे थे. काम नहीं होने के कारण उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा. हड़ताल का असर छात्रों पर भी साफ देखा गया. प्रतियोगी परीक्षा में लगने वाले जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सूची बनवाने के लिए छात्र प्रखंड कार्यालय से अंचल कार्यालय तक चक्कर काटते नजर आये, लेकिन कार्य नहीं हुआ. अंचल अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार तक हम लोगों ने कार्य किया. लेकिन संघ के दबाव के कारण बुधवार से हड़ताल पर चले गये. इधर सीओ व आरओ के हड़ताल से अंचल कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >