मुंगेर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, द्वारा कॉलेज में डिबेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसका विषय “समावेशी विकास : विकसित भारत का आधार, डॉ भीमराव आंबेडकर की दृष्टि में ” रखा गया था. डिबेट व स्पीच कार्यक्रम में कॉलेज के 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा 150 से अधिक लोग सम्मिलित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बिजेन्द्र कुमार ने की. उन्होंने अपने संबोधन में आंबेडकर जी के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धान्तों पर बल देते हुये उसे अपने व्यवहारिक जीवन में उतारने को प्रेरित किया. संस्कृत विभाग के डॉ कृपा शंकर पाण्डे तथा इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई. प्रतियोगिता में स्वाती मजूमदार प्रथम, प्रीतम कुमार द्वितीय तथा ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार व मेडल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भास्कर मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर वो शिल्पी थे. जिन्होंने शिक्षा, साहस, आदर्श विचारों एवं संगठित रहने की अलख जगाई. मौके पर डॉ मुनीन्द्र कुमार, डॉ शुभम कुमार, डॉ सुनील कुमार, विकास कुमार, शिवाशीस सहाय आदि मौजूद थे.
आंबेडकर के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धान्तों को जीवन में उतारना जरूरी : प्राचार्य
प्रतियोगिता में स्वाती मजूमदार प्रथम, प्रीतम कुमार द्वितीय तथा ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
