थानों में शुरू हुआ पुलिसकर्मियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण

तत्काल थाने में तैनात कंप्यूटर में दक्ष पुलिसकर्मी थाना में तैनात कम दक्ष पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर ट्रैनिंग देने का काम करेंगे

मुंगेर. डिजिटिलाइजेशन की तरफ बिहार पुलिस तेजी से बढ़ता चला जा रहा है. जिसके तहत पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर चलाने में दक्ष करने की कार्रवाई तेज हो गयी है. तत्काल थाने में तैनात कंप्यूटर में दक्ष पुलिसकर्मी थाना में तैनात कम दक्ष पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर ट्रैनिंग देने का काम करेंगे. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर मुंगेर जिले के सभी 26 थानों में शनिवार से एक घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया. एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों में डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया गया है. जिसके तहत प्रतिदिन कम से कम एक घंटा सभी थाना में तकनीकी सहायको एवं तकनीकी रूप से दक्ष कर्मी व पदाधिकारी को यह दायित्व सौंपा गया है कि अपेक्षाकृत तकनीकी एंव प्रौद्योगिकी के कम जानकारी पुलिसकर्मियों को डिजिटल प्रशिक्षण देंगे. जिससे पुलिसिंग की गुणवत्ता बेहतर हो सके एवं ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी तकनीक से सामंजन बैठा कर वर्तमान पुलिसिंग के नये आयामों से तालमेल बैठा सके. विदित हो कि एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने शुक्रवार को मुंगेर में डीआइजी कार्यालय सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी तरह डिजिटिलाइजेशन की तरफ बढ़ हरा है. जिसको लेकर हर पुलिसकर्मियों को कप्यूटर की जानकारी रखनी होगी. इसको लेकर सभी थानों में पुलिसकर्मियों को विशेष कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. सभी थानों को शीघ्र ही लैपटॉप व मोबाइल खरीद कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >