मुंगेर. इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर बुधवार को दो सदस्यीय सेंट्रल टीम ने जिले के धरहरा प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महगामा का ऑनलाइन असेसमेंट किया. इस दौरान टीम ने संबंधित एचडब्ल्यूसी में इन्क्वास के विभिन्न इंडिकेटरों पर जांच की. इसके साथ ही वहां मौजूद सीएचओ व एएनएम से विस्तृत जानकारी ली. जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ मनीष सामंत देव ने बताया कि बुधवार को एचडब्ल्यूसी महगामा का असेसमेंट सेंट्रल के दो सदस्य डॉ ममता रानी पंडा और डॉ निशा सिंह राणा ने किया. टीम ने संबंधित एचडब्ल्यूसी की आधारभूत संरचना, दस्तावेजों के रखरखाव, सफाई, हाइजीन, दवाओं की उपलब्धता, केंद्र पर मरीजों को इलाज के साथ मिल रहे जांच की सुविधा समेत इन्क्वास के विभिन्न इंडिकेटरों पर असेसमेंट किया. इस दौरान टीम द्वारा आंशिक रूप से मिले गैप को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले दो सदस्यीय सेंट्रल टीम द्वारा तारापुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बिहमा का नेशनल असेसमेंट किया गया था. इसमें सेंट्रल टीम के सदस्य डॉ आकांक्षा और डॉ दुर्गादास राय थे. असेसमेंट रिपोर्ट आने के बाद दोनों इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल कर लेंगे. उन्होंने बताया कि हाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 23 अन्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास के लिए स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन किया गया है. इसके लिए सभी संबंधित एचडब्ल्यूसी पर तैयारी की जा रही है.
एचडब्लूसी महगामा का दो सदस्यीय सेंट्रल टीम ने किया इन्क्वास असेसमेंट
एचडब्ल्यूसी में इन्क्वास के विभिन्न इंडिकेटरों पर की जांच

एचडब्लूसी महगामा का दो सदस्यीय सेंट्रल टीम ने किया इन्क्वास असेसमेंट