सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी का टीका

बालिका परिसर की प्रधानाचार्या राखी कुमारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक प्रभावी उपाय है.

मुंगेर सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. फैजुद्दीन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. कुमारी तृप्ति के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय की छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि एचपीवी टीका किशोर बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह टीका उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में सहायक सिद्ध होता है. उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया सुरक्षित एवं प्रभावी टीका है. जिसका लाभ सभी छात्राओं को अवश्य लेना चाहिए. बालिका परिसर की प्रधानाचार्या राखी कुमारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक प्रभावी उपाय है. सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाला कैंसर है. जो महिलाओं में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है. इसके अधिकांश मामलों का कारण एचपीवी वायरस होता है. सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर कोमल रानी, अफसाना खातुन, सोनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, राशिद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >