– सदर अस्पताल में बनाया गया है 20 बेड का विशेष वार्ड मुंगेर सिवियर ऐनिमिक गर्भवति व महिलाओं के लिये सरकार एफसीएम थेरेपी इनिसियेटिव ला रही है. जिसके एक डोज से ही सिवियर ऐनिमिक गर्भवति व महिलाओं लाभ मिलेगा. इसका उद्घाटन राज्य में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में करेंगे. जिसके लिए सदर अस्पताल में भी 20 बेड के विशेष वार्ड की व्यवस्था की गयी. जहां स्वास्थ्य मंत्री के उद्घाटन सत्र के प्रसारण के लिये स्क्रीन की व्यवस्था भी की गयी है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि एफसीएम थेरेपी इनिसियेटिव के तहत सिवियर ऐनिमिक गर्भवती और महिलाओं को अबतक टेबलेट के रूप में दवा दी जा रही थी, लेकिन अब विभाग द्वारा इसके लिये गुरुवार को फैरिक कार्बोमॉक्सलेट की शुरुआज राज्य में पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में की जा रही है. फैरिक कार्बोमॉक्सलेट काफी करागर दवा है. जिसके एक डोज से सिवियर ऐनिमिक गर्भवती व महिलाओं को न केवल एनिमिक होने का खतरा कम होता है, बल्कि प्रसव के दौरान विशेष रूप से गर्भवतियों में होने वाले एनिमिक खतरे को कम करती है. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि गुरूवार को सदर अस्पताल में इसका उद्घाटन सत्र होगा. जिसके लिये मॉडल अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था की गयी है. जहां ऐसी गर्भवतियों को दवा दी जायेगी. वही स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम को लेकर यहां विशेष स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है.
सिवियर ऐनिमिक महिलाओं के लिए एफसीएम थेरेपी का स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे उद्घाटन
विभाग द्वारा इसके लिये गुरूवार को फैरिक कार्बोमॉक्सलेट की शुरूआज राज्य में पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में की जा रही है.
