जनरल सर्जन के साथ गाइनो चिकित्सक प्रतिनियुक्त

सदर अस्पताल में मरीजों को होगी सुविधा

मुंगेर. चिकित्सकों की कमी और सदर अस्पताल में लंबे समय से सर्जन न होने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी के बाद अब सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ रॉबिन कुमार और गाइनो चिकित्सक डॉ स्मृति सिंह की प्रतिनियुक्ति कर दी है. दोनों ने सदर अस्पताल में योगदान भी दे दिया गया है. उनकी ड्यूटी भी लगायी गयी है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सदर अस्पताल में वैसे तो लंबे समय से चिकित्सकों की कमी है. वही बीते दिनों जनरल सर्जन डॉ निलेश का स्थानांतरण विभाग द्वारा हवेली खड़गपुर कर दिये जाने के बाद सदर अस्पताल में एक भी जनरल सर्जन नहीं थे. इससे अस्पताल में मरीजों को जनरल ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी. इसे लेकर धरहरा में नियुक्त जनरल सर्जन डॉ रॉबिन को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा सदर अस्पताल में नियुक्त गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ स्मृति सिंह का भी स्थानांतरण सदर प्रखंड में कर दिया गया था. इससे प्रसव केंद्र में महिला चिकित्सकों की कमी हो गयी थी. इसे लेकर डॉ स्मृति सिंह की प्रतिनियुक्ति भी सदर अस्पताल में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >