कल से होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा 14 सितंबर शनिवार से ली जायेगी.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा 14 सितंबर शनिवार से ली जायेगी. जिसमें 14 से 19 सितंबर के बीच ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. जबकि 8 से 21 अक्तूबर के बीच सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा 5 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में ऑनर्स व सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग परीक्षा के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर 5 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां 14 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. जबकि 8 से 21 अक्तूबर के बीच 5 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि ऑनर्स विषयों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >