ऑनलाइन ठगी : 51 बार में खाते से उड़े 4.89 लाख रुपये, ओटीपी तक नहीं मिला

ऑनलाइन ठगी : 51 बार में खाते से उड़े 4.89 लाख रुपये, ओटीपी तक नहीं मिला

पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन सौंप कर लगायी न्याय की गुहार

बैंककर्मियों की भूमिका पर भी उठाए सवाल, जांच की मांग की

मुंगेर

जिले में ऑनलाइन बैंकिंग ठगी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के खाते से बिना ओटीपी या किसी मैसेज के 4 लाख 89 हजार 640 रुपये की निकासी कर ली गई. पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा निवासी पीड़ित रंजीत कुमार ने कहा, उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 11 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच कुल 51 बार में यह राशि यूपीआई के माध्यम से निकाली गई. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उनके मोबाइल पर किसी प्रकार का ओटीपी, मैसेज या लिंक नहीं आया. पीड़ित का आरोप है कि जब उन्हें खाते से पैसे कटने की जानकारी मिली तो उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क किया, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उन्होंने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में बैंककर्मियों की मिलीभगत भी हो सकती है. पीड़ित ने यह भी बताया कि पूर्व में एटीएम पिन बदलने और खाते की जानकारी अपडेट करने के बावजूद इस तरह की घटना होना गंभीर सुरक्षा चूक को दर्शाता है. पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और संबंधित दस्तावेजों के साथ 24 अप्रैल शुक्रवार को थाना में लिखित शिकायत की.

कहते हैं साइबर थानाध्यक्ष

साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया क आवेदन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >