किराना दुकान में चोरी को अंजाम देने वाला चार चोर गिरफ्तार

शहर के पुरबसराय थाना पुलिस ने मंगलवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया. चोरों ने कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित किराना दुकान में पिछले दिनों चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

मुंगेर. शहर के पुरबसराय थाना पुलिस ने मंगलवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया. चोरों ने कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित किराना दुकान में पिछले दिनों चोरी की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी सुगो यादव की किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की थी. इसमें कहा गया था चोरों ने दुकान से चांदी के पांच सिक्के, चावल और सरसों तेल के करीब एक दर्जन कंटेनर सहित अन्य सामान चोरी कर ली है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और चोरों का शिनाख्त किया. मंगलवार को पुलिस ने रिफ्यूजी कालोनी में छापेमारी कर शशिकांत भारती उर्फ संतोष कुमार, आजाद कालोनी से मोसमीर, कमेला रोड से मो शाहिद और पूरबसराय शिव मंदिर क्षेत्र में छापेमारी कर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >