जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज लाल खा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया.

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज लाल खा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया. जिसमें देवन यादव सहित उसकी पत्नी व दो बेटा शामिल है. सभी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि हसनगंज लाल खा गांव में देवन यादव और उसके परिवार ने अपने हिस्से की जमीन पर उसके बड़े भाई स्व सुरेश यादव के पुत्र द्वारा निर्माण कार्य करवा रहे थे. तभी देवन यादव, उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र दीपक यादव व रौशन यादव ने निर्माण कार्य करने से रोका. जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गयी और देखते-देखते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मामला शांत करा दिया. घायल देवन बोल दियायादव ने कहा कि पुलिस टीम के लौटते ही दीपक, रौशन सहित अन्य ने मिलकर फिर हमला कर दिया. लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें मैं, मेरी पत्नी व दोनों बेटा घायल हो गये. घटना के बाद सूचना मिलने पर दुबार पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और चारों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. पुलिस टीम को वहां भेजा गया था. आवेदन प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >