जनसुनवाई में पहुंचे पांच फरियादी

टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सात निश्चय-3 योजना के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया

मुंगेर.

टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सात निश्चय-3 योजना के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं. इस दौरान कुल पांच मामले आये. जिनमें अंचल स्तर के दो और प्रखंड स्तर के तीन मामले शामिल थे. सभी मामलों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया. अंचल कार्यालय में जमीन परिमार्जन और रकवा सुधार से जुड़े आवेदन आए. वहीं ग्रामीणों ने पेयजल, नाली-गली, आवास, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, सड़क, मापी और स्वच्छता जैसी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >