मोटी रकम लेकर जमीन नहीं देने पर छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी

जमालपुर थाना में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी

जमालपुर. जमीन बेचने के नाम पर मोटी रकम लेकर जमीन नहीं देने के मामले में पीड़ित द्वारा जमालपुर थाना में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडिया ग्राम निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र दयानंद यादव ने कांड संख्या 84/24 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इसमें पीड़ित ने कहा है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी अब्दुल रशीद के पुत्र इम्तियाज, नबी बख्श के पुत्र कलाम अब्दुल रशीद की पत्नी साफिया सुल्तान, अब्दुल रशीद के पुत्र जाहिद एवं फाजिल थाना क्षेत्र के हाजीसुजान निवासी नबी बख्श का पुत्र जमाल ने जमीन देने के नाम पर निर्धारित समय के अंदर जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर मोटी रकम ले लिया, लेकिन अबतक जमीन रजिस्ट्री नहीं किया है और न ही पैसे वापस कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >