अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में सात दुकानदारों से वसूला जुर्माना
मुंगेर.
मुंगेर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है. शनिवार को उप नगर आयुक्त नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में नौवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसको लेकर बाजार में अफरा-तरफी का माहौल बना रहा. शनिवार को अभियान विशेष रूप से पुराबसराय क्षेत्र में चलाया गया, जहां सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 दुकानदारों से कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूले गये. अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत तिवारी, पुराबसराय थाना प्रभारी सहित नगर निगम के नगर प्रबंधक नवनीत कुमार और मनोज कुमार भारती मौजूद रहे. अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे अभियान को सख्ती और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया. नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.