पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल, कट्टा सहित हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद मुंगेर. कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को पुरानीगंज कोईरीटोला काली स्थान के समीप एक घर में छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने हथियार बनाते बाप-बेटा को गिरफ्तार किया. जबकि वहां से लैथ मशीन, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित कट्टा सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. बताया जाता है कि कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को सूचना मिली कि पुरानीगंज कोईरीटोला कालीस्थान के समीप एक घर में मिनीगन फैक्टरी का संचालन कर हथियार का निर्माण किया जा रहा है. तत्काल थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ वहां पहुंच कर घर को घेर लिया. जब पुलिस घर के अंदर गयी तो दंग रह गयी. जहां छोटा लैथ मशीन लगा कर बाप-बेटा दोनों हथियार का निर्माण कर रहे थे. पुलिस ने पिता अमरराम व पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि मौके पर से एक अर्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित कट्टा, एक लैथ मशीन, एक ग्राइंडिंग मशीन, एक कटर सह पॉलिश मशीन, एक ड्रील मशीन सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. जिसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
घर के अंदर बना रहा था हथियार, पिता-पुत्र गिरफ्तार
कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को पुरानीगंज कोईरीटोला काली स्थान के समीप एक घर में छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस ने हथियार बनाते बाप-बेटा को गिरफ्तार किया
