-अबतक के तीन पखवाड़े में मात्र 37 प्रतिशत उपलब्धि, पुरुष नसबंदी की स्थिति बदहाल मुंगेरस्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद मुंगेर परिवार नियोजन कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहा है. हाल यह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक हुए तीन परिवार नियोजन पखवाड़ा में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग की कुल उपलब्धि मात्र 37 प्रतिशत ही है. ऐसे में अब फरवरी माह में चालू वित्तीय वर्ष के आखिरी परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी.
2025-26 के तीन पखवाड़े की उपलब्धि मात्र 37 प्रतिशत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कुल चार बार परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाता है. जिसे लेकर अबतक वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन स्वास्थ्य विभाग कर चुका है. जिसमें पहला पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई, दूसरा 8 से 20 सितंबर तथा तीसरा पखवाड़ा 28 नवंबर से 12 दिसबंर तक आयोजित किया गया. इस तीनों पखवाड़े में जिले का कुल लक्ष्य 2,875 महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी का था. इसमें 2,640 महिला बंध्याकरण और 235 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन इन तीनों परिवार नियोजन पखवाड़ा में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग केवल 37 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर पाया. जिसमें कुल 1,052 महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी हुआ. इसमें जहां महिला बंध्याकरण की उपलब्धि कुल 2,640 लक्ष्य के विरुद्ध 1,032 रहा. वही पुरुष नसबंदी की उपलब्धि कुल 235 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 20 रहा.पुरुष नसबंदी में बरियारपुर, मुंगेर सदर और संग्रामपुर शुन्य
वैसे तो परिवार नियोजन पखवाड़ा में मुंगेर के सभी 9 प्रखंडों की स्थिति लक्ष्य से काफी पीछे है, लेकिन पुरुष नसबंदी के मामले में मुंगेर के तीन प्रखंडों की स्थिति शून्य है. इसमें बरियारपुर, सदर प्रखंड और संग्रामपुर शामिल है. जहां तीनों परिवार नियोजन पखवाड़ा में अबतक एक भी पुरुष नसबंदी नहीं हो पाया. जबकि अन्य प्रखंड भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1 से 2 प्रतिशत तक ही उपलब्धि चालू वित्तीय वर्ष में हासिल कर पाये हैं.केवल पखवाड़े के भरोसे जिले में परिवार नियोजन
साल 2025 में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग के सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी हुई. जिसमें अब मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को अपने 9 प्रखंडों में संचालित कई स्वास्थ्य केंद्रों को नये भवन मिले. जबकि खुद मुंगेर सदर अस्पताल को 32 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक 100 बेड का मॉडल अस्पताल मिल गया. इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान बंध्याकरण व नसबंदी के लिये लगभग 12 चिकित्सकों को इंपैनल किया गया. बावजूद जिले में स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों में कोई खास इजाफा नहीं हो पाया है. जिसके कारण परिवार नियोजन कार्यक्रम में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग लगातार पिछड़ रहा है. हद तो यह है कि खुद स्वास्थ्य विभाग केवल पखवाड़े तक ही परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर सीमित रह गया है.———————————————-बॉक्स
———————————————–फरवरी से आरंभ होगा वित्तीय वर्ष का आखिरी पखवाड़ा
मुंगेर – जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी पखवाड़ा 16 फरवरी से आरंभ होगा. जिसमें मिशन परिवार विकास को लेकर पूर्व योजना 16 से 21 फरवरी तक बनाया जायेगा. जबकि 23 फरवरी से 5 मार्च तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह मनाया जायेगा. इसके बाद 6 एवं 7 मार्च को स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर लाभुकों को प्रेरित किया जायेगा. साथ ही 6 से 20 मार्च तक परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा. जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग को 1 हजार महिला बंध्याकरण और 80 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है.
———————————————बॉक्स———————————————-
तीन पखवाड़े में प्रखंडवार उपलब्धि
प्रखंड महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदीअसरगंज 48 1बरियारपुर 77 0
हवेली खड़गपुर 178 6धरहरा 112 4जमालपुर 122 1सदर प्रखंड 108 0
तारापुर 89 3संग्रामपुर 45 0टेटियाबंबर 52 1सदर अस्पताल 201 4
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
