5 अक्तूबर से होगी स्नातक सेमेस्टर-2 के रद्द विषयों की परीक्षा

अपरिहार्य कारणों से रदद् कर दिया गया था

मुंगेर ————————— मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के रद्द विषयों के परीक्षा की तिथि दोबारा घोषित कर दी गयी है. जो 5 एवं 7 अक्तूबर के बीच होगी. वहीं इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 के 27 अगस्त को रामधनी डिग्री भगत कॉलेज, संग्रामपुर में दूसरी पाली में आयोजित कला संकाय के एईसी-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. जबकि विश्वविद्यालय द्वारा 30 अगस्त को सभी केंद्रों पर आयोजित साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के एसईसी-2 पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रदद् कर दिया गया था. वहीं अब दोनों ही रद्द परीक्षा के लिये विश्वविद्याल द्वारा दोबारा तिथि घोषित कर दी गयी है. 5 व 7 अक्तूबर को होगी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के दोनों रद्द परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गयी है. जिसमें 5 अक्तूबर को कला संकाय के एईसी-2 की परीक्षा होगी. जो दो केंद्रों पर होगी. इसमें एचएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर के विद्यार्थी रामधनी डिग्री भगत कॉलेज, संग्रामपुर में परीक्षा देंगे. जबकि आरएस कॉलेज, तारापुर के विद्यार्थी एनएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर में परीक्षा देंगे. वहीं 7 अक्तूबर को स्नातक सेमेस्टर-2 केसाइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के एसईसी-2 पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन परीक्षा होगी. जो दो पालियों में ली जायेगी. इसके लिये कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >