गैस की कमी से केवल मरीजों को मिला भोजन

कहा-अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल पायेगा भोजन

जीविका दीदी की रसोई की व्यवस्था प्रभावित

हवेली खड़गपुर. रसोई गैस की किल्लत का असर अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है. गैस की कमी के कारण अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में चल रही जीविका दीदी की रसोई को आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं मरीजों को मिलने वाले खाने के मेनू में भी बदलाव करने की मांग उठायी गयी है. अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन नहीं मिल पायेगा. हालांकि बुधवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित मेनू के अनुसार खाना उपलब्ध कराया गया.

पांच किलो वाला सिलिंडर लाकर बन रहा मरीजों का खाना

रसोई संचालित करने वाली जीविका दीदियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया है. दीदियों का कहना है कि फिलहाल मरीजों को खाना देने के लिए पांच किलो वाला सिलिंडर लाकर किसी तरह खाना बनाया जा रहा है. वहीं बाहरी लोगों के लिए कैंटीन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा सके. अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है. वहीं जीविका बीपीएम अंजू कुमारी ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण फिलहाल दीदी की रसोई को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है. इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >