मजदूर पर गिरा जर्जर दीवार, इलाज के दौरान मौत

तोड़ने के क्रम में दीवार भरभरा कर अवध पर गिर गया.

मुंगेर शहर के लालदरवाजा में सोमवार की शाम जर्जर दीवार तोड़ने के क्रम में दीवार मजदूर पर गिर गया. जिसमें दब कर मजदूर अवध यादव बुरी तरह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने कहा कि श्रीकृष्ण सेतु निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी ने कार्यालय और मजदूरों के रहने के लिए लालदरवाजा में अस्थायी क्वार्टर बनाया था. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एजेंसी उसे छोड़ कर चले गये. सोमवार को जमीन मालिक अजय यादव ने अवध यादव को उक्त दीवार तोड़ने का ठेका दिया था. अवध रविवार की शाम 15 फीट की दीवार को तोड़ रहा था. जो काफी जर्जर था. तोड़ने के क्रम में दीवार भरभरा कर अवध पर गिर गया. आसपास के लोगों ने गिरे दीवार का मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां कुछ देर इलाज चला और उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी, बेटे सभी का रो-रो कर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने बातया कि अवध यादव दैनिक मजदूरी और मवेशी पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >